पानी का अपव्यय रोकने के लिए अधिकारी सख्ती से करें कार्यवाही:निगमायुक्त

ग्वालियर ।  गर्मी के मौसम में जल अपव्यय को रोकने के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें और जितने भी अवैध रूप से संचालित वाहन धुलाई सेंटरों को बंद करायें तथा अवैध नल कनेक्शन की जांच कर उन पर कार्यवाही करें तथा अधीक्षण यंत्री प्रति सप्ताह इसका रिव्यू करें एवं जलकर वसूली को लेकर सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। उक्ताशय के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।  बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
बैठक के प्रारंभ में सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 50 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों की समीक्षा की गई। जिसमें काफी पुरानी शिकायतें भी निराकृत नहीं होने पर नोडल अधिकारी मदाखलत एवं मदाखलत अधिकारी पूर्व को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सहायक नोडल अधिकारी जनकल्याण श्री प्रसांत  बरैया को भी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित अपर आयुक्त एवं विभाग अधिकारी 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करें और उनका निराकरण करायें अन्यथा संबंधित विभाग अधिकारी की एक इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही की जावेगी। बैठक में पानी से संबंधित शिकायतों के निराकरण को लेकर सभी कार्यपालन यंत्रियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवर समस्या की समीक्षा करते हुए 94 सर्वाधिक सीवर समस्या से ग्रस्त स्थानों पर की जा रही कार्यवाही को लेेकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही रैन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सहायक यंत्री राजेश कश्यप को निर्देशित किया कि तत्काल रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए चिन्हित भवनों पर कार्य करायें।  वहीं टीएल प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने पर उपायुक्त श्री सुनील चौहान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बेटी बचाओ चौराहे से 1000 बिस्तर अस्पताल तक स्ट्रीट लाइट बंद होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->