चेंबर चुनावः व्हाईट का जमावड़ा हुआ, क्रियेटिव का 23 को

- डा. प्रवीण अग्रवाल के जन्मदिन पर भीड़ उमड़ेगी 24 को
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिये चेंबर सदस्यों को लुभाने के लिये व्हाईट हाउस ने सबसे पहली शुरूआत कर दी है। मायरा में लगभग 1000-1200 लोगों के भोज के साथ व्हाईट हाउस के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि इस भोज को सुंदरकांड व भंडारे का नाम दिया गया, इसीलिये व्हाईट हाउस के कोर ग्रुप के मुख्य अरविंद अग्रवाल ने पूरे समय मौजूद रहकर सारी प्लानिंग सम्हाली। 
व्हाईट हाउस के इस आयोजन में बाकायदा भंडारे का ही भोजन बनवाया गया, लेकिन चाट अलग से रखवाई ग। इस दौरान व्हाईट हाउस के सारे प्रत्याशी पारस जैन, विनोद जैन, सुनील अग्रवाल सन्नी, दीपक अग्रवाल, दीपक पमनानी व मनोज अग्रवाल बाबा आने वाले चेंबर सदस्यों से हाथ जोड़कर मिलते रहे। वहीं व्हाईट से जुड़े डा. वीरेन्द्र गंगवाल, प्रशांत गंगवाल, अजय बंसल, कुलवीर भारद्वाज, जीएल भोजवानी, अजय बंसल, कुलवीर भारद्वाज, जीएल भोजवानी जैसे दिग्गज भी अरविंद अग्रवाल के साथ आने वालों की अगवानी करते दिखाई दिये। इससे यह बात स्पष्ट है कि व्हाईट हाउस अब किसी भी कीमत पर सीटे जीतने के लिये साम दंड भेद की नीति अपना रहा है और अरविंद अग्रवाल स्वयं पूरी कमान सम्हाल रहे हैं।
अब क्रियेटिव का धमाका 23 को
अब क्रियेटिव हाउस भी व्हाईट हाउस के ओव्लाइज भोज का जबाब देने के लिये 23 जून को व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद का आयोजन कर रहा है। क्रियेटिव हाउस का प्रयास है कि चेंबर सदस्यों को अपने विजन से प्रभावित किया जा सकें और भविष्य में चेंबर की नई दिशा और नई नीति तैयार हो, जो व्यापारियों के हित में हो। क्रियेटिव हाउस के सुरेश बंसल, संदीप नारायण, राकेश अग्रवाल रोम कम्प्यूटर, राकेश अग्रवाल श्रीराम रेडीमेंट, अजय गोयल अब हाउस के मुख्य रणनीतिकार है। यह अपने हाउस के विजय गोयल, राधेश्याम भाकर, ओमप्रकाश अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल की अगुवाई में कोशिश कर रहे है कि व्हाईट हाउस को कैसे भी चुनावों में कमजोर किया जाये। हालांकि अध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा हैं। 
स्वतंत्र प्रत्याशी व चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का जन्मदिवस 24 को, भीड़ जुटेगी
चेंबर आफ कामर्स में अध्यक्ष पद पर दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे डा. प्रवीण अग्रवाल व्हाईट हाउस का मोह छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। माधव मंगलम पैलेस में भारी समर्थकों की भीड़ जुटाने के बाद वह बेहद उत्साह में है और 24 जून को उनके समर्थक मित्र व चेंबर से जुड़े व्यापारी उनका जन्मदिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि डा. प्रवीण अग्रवाल का यह शो भी भारी भरकम होगा। हालांकि वह लगातार जनसंपर्क कर अपनी लोकप्रियता बरकरार रखे हुये हैं। 

posted by Admin
101

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->