सकारात्मक भाव शरीर में ऊर्जा और संतुलन लाते है - प्रहलाद भाई



माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन


ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बृहत्तर ग्वालियर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगी बीके प्रहलाद भाई जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने प्राणायाम, योग अभ्यास एवं राजयोग ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से उपस्थित जनों को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
उन्होंने सरल एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया कि हमारे भाव —जैसे खुशी, शांति, शक्ति और सकारात्मकता—हमारे शरीर के विभिन्न अंगों और सिस्टम्स से गहराई से जुड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि हृदय हमारे प्रेम और करुणा से, मस्तिष्क हमारे विचारों और निर्णय क्षमता से, तथा संपूर्ण नर्वस सिस्टम हमारे भावों की प्रतिक्रिया से जुड़ा होता है। सकारात्मक भाव शरीर में ऊर्जा और संतुलन लाते हैं, जबकि नकारात्मक भाव तनाव और असंतुलन पैदा करते हैं। इस प्रकार उन्होंने मन, शरीर और आत्मा के बीच के गहरे संबंध को स्पष्ट रूप से सभी के सामने प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही आगे बताया कि राजयोग ध्यान मन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, तनाव एवं चिंता को कम करता है तथा व्यक्ति के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को सुदृढ़ बनाता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन भी है। जब व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक बनाता है और आत्मिक चेतना में स्थित होकर जीवन जीता है, तब वह प्रत्येक परिस्थिति में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में बृहतर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री मोहन जी माहेश्वरी, वरिष्ठ सदस्यश्री बाबूलालजी गोदानी, श्री राजेश महेश्वरी एवं श्री तरुण तापड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया।
इसके साथ ही मंडल की पूर्वाध्यक्षों के साथ अध्यक्षा निरुपमा मालपानी, सचिव पूनम सोमानी एवं कोषाध्यक्ष जया बावरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला स्तर पर ऐश्वर्या गोदानी एवं रश्मि जी सहित संभागीय, जिला एवं बिरला नगर माहेश्वरी समाज की पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर योग को अपने जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->