अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू ने सरस्वती शिशु मंदिर कंपू पर बच्चों को कराया योग
ग्वालियर रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर की गोट कंपू पर बच्चों को योग कराया और योग करने के फायदे बताएं गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपु के ट्रस्टी श्री शिव वीर चौहान ने बच्चों को बताया योग हमारे जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी बनता है तो वही पीठ के आचार्य रविंद्र तंबोली एवं श्रीमती सुमन परिहार ने बच्चों को योग कराया सर्वप्रथम स्कूल में मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी की आराधना की तत्पश्चात बच्चों द्वारा शिक्षकों को श्रीफल देकर सम्मानित किया सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भारी संख्या में बच्चे उपस्थित हुए जिनमे योग करने का उत्साह दिखा