ग्वालियर। चेंबर आफ कामर्स के चुनावो में व्हाईट हाउस के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील अग्रवाल सन्नी ने कहा कि वह व्यापारी समाज की आवाज को उठाने में सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह व्यापारी समाज के लिये सदैव तैयार रहते है।
सुनील अग्रवाल सन्नी ने कहा कि ग्वालियर में बडे उद्योगों का आना अब जरूरी हो गया है। इसके लिये वह पुरजोर प्रयास करेंगे। सन्नी ने आज दाल बाजार व दौलतगंज आदि क्षेत्रों में संपर्क कर व्यापारियों से समर्थन मांगा।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur