कन्वेंशन सेंटर की लापरवाही पर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

ग्वालियर। शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में हो रही देरी और लापरवाही पर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान गोले के मंदिर स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में लगातार हो रही लेटलतीफी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को जमकर फटकार लगाई तथा कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 19 में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों और सीवर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी बारिश को देखते हुए नालों और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य तेज करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इसके पश्चात उन्होंने कुलपति निवास से शिरोल तक बन रही सडक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बारिश से पहले सडक को पूरी तरह मोटरेबल (आवागमन योग्य) बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->