बल्लभगढ़ में 139वां अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 139वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन हरियाणा के बल्लभगढ़ की अग्रसेन भवन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व न्यायाधीश राजेश गर्ग एवं समाजसेवी टिपरचन्द शर्मा, दास गोयल प्रधान, नरेश गोयल, महेश गोयल पार्षद ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश राजेश गर्ग ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। परिचय सम्मेलन रिश्ते जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि रिश्तों में देरी होना समाज के लिए यह अच्छा संदेश नहीं है। अनेकों परिवार बहुत परेशान हैं हम सबको इसकी आगे आकर पहला करना होगी। कार्यक्रम में मंच पर युवक और युवतियां का परिचय श्रीमती नीलम शान ने कराया। कार्यक्रम में मंच पर 350 युवक और युवतियों के परिवारों ने एक साथ एक छत के नीचे रिश्ते जोड़ने का प्रयास किया। बल्लभगढ़ समाज के संदीप मित्तल, सुमित मंगल, गौरव गुप्ता, महेश कंसल आदि में सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। परिचय सम्मेलन में दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, ग्वालियर, मुरैना आदि क्षेत्रों से अग्रवैश्य बंधु परिवार बल्लभगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे और सामाजिक एकता का परिचय दिया। इस मौके पर श्रीमती नीलम शाह, श्रीमती बबीता अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं अनिल गर्ग उपस्थित थे।