6% छूट के साथ सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया जाए : MPCCI

ग्वालियर । 6% छूट के साथ ‘सम्पत्ति कर’ जमा करने की तिथि को 02 माह आगे बढ़ाए जाने की माँग करते हुए MPCCI द्वारा महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर एवं आयुक्त नगर-निगम को पत्र प्रेषित किए गए हैं क्योंकि नगर-निगम परिषद के द्वारा ‘गारबेज शुल्क’ के संबंध में लिए गए निर्णयानुसार गारबेज शुल्क की दरों का अभी तक युक्तियुक्तकरण नहीं होने से शहरवासी काफी असमंजस में होने से ‘सम्पत्ति कर’ जमा नहीं कर सके हैं ।
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 6% छूट के साथ ‘सम्पत्ति कर’ जमा करने की अंतिम तिथि जो कि 30 जून 2026 है, उसे आगामी 31 अगस्त 2026 तक आगे बढ़ाया जाए और इस अवधि के दौरान नगर-निगम परिषद के ठहराव के अनुसार ‘गारबेज शुल्क’ का युक्तियुक्त करण किया जाए । प्रेषित किए गए पत्रों में पुरजोर माँग की गई है कि शहरवासियों में व्याप्त असमंजस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, 6% छूट के साथ ‘सम्पत्ति कर’ जमा करने की अंतिम तिथि को दि. 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया जाए, ताकि शहर के व्यवसाई व उद्योगपतियों सहित आमनागरिक सम्पत्ति कर जमा कर सकें ।

‘सराफा बाजार’ व डीडवानाओली में क्षतिग्रस्त सड़क को Moterable किया जाए : MPCCI
सराफा बाजार एवं डीडवानाओली की सड़क को तत्काल Moterable किए जाने की माँग करते हुए चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर को पत्र प्रेषित कर, अवगत कराया है कि सराफा बाजार व डीडवाना ओली, लश्‍कर में विगत्‌ कई माह से ‘अमृत योजना’ के तहत्‌ पाइप लाईन डाले जाने का कार्य काफी सुस्त रफ्तार से चल रहा है । इस कार्य को 03 माह से अधिक का समय हो चुका है, परन्तु कार्य की धीमी गति का खामियाजा इस बाजार के व्यवसाईयों व ग्राहकों सहित आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है । पदाधिकारियों ने कहा है कि उक्त कार्य के कारण बाजार में धूल उड़ने से प्रदूषण भी हो रहा है । साथ ही, खुदी पड़ी सड़क में डली हुई बड़ी-बड़ी गिट्टी पर वाहन फिसलने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं । इसलिए यह आवश्‍यक है कि सराफा बाजार एवं डीडवानाओली में अमृत योजनान्तर्गत चल रहे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराकर, उक्त सड़क को डामरीकरण के पूर्व Moterable किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो सके ।MPCCI द्वारा प्रेषित पत्र में स्पष्ट रूप से माँग की गई है कि सराफा बाजार एवं डीडवानाओली, लश्‍कर में चल रहे पाइप लाईन के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराकर, खुदी हुई सड़क को वाहनों के चलने योग्य बनाने सहित यथाशीघ्र ही डामरीकरण कराया जाए, ताकि स्थानीय व्यवसाईयों सहित बाजार में आने वाले ग्राहकों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके ।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->