ग्वालियर। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार 9 जून को ग्वालियर आयेंगे। श्री सिंघार 9 जून को भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर शाम को ग्वालियर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका स्वागत कर अगवानी की जाएगी, तदपश्चात श्री सिंघार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दी है।