निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल
ग्वालियर | विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन को बचाने के इस मानवीय संदेश के तहत आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों शहर के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 54 यूनिट रक्तदान किया गया। बाल भवन में आयोजित रक्तदान षिविर में मुख्य आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र निगम आयुक्त संघ प्रिय रहे। उन्होंन न केवल शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। निगम आयुक्त को रक्तदान करते देख वहाँ मौजूद अन्य कर्मचारियों और आम नागरिकों का उत्साह दोगुना हो गया और कई लोगों ने पहली बार रक्तदान करने का संकल्प लिया।