ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाईनल में 8 टीमें पहुॅच चुकी है। क्वाटर फाईनल का आज पहला मैच वार्ड क्रमांक 23 एवं वार्ड क्रमांक 29 की टीम 23/ए एवं 29/जी के मध्य सायं 6 बजे से खेला गया। मैच की शुरूआत में न्यासी आदित्य सिकरवार ने अतिथियों के साथ सभी टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टीम 23/ए ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 29/जी 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके विरूद्ध टीम 23/ए ने 7 ओवर 3 बाॅल में 68 रन बनाये और जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच रितेश को मिला।