वैश्य फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पक्षियों की सेवा हेतु वैश्य फाउंडेशन एवं दानापानी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के लिए सकौरे एवं अनाज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामंत्री नीलेश बिंदल में बताया कि इस अवसर पर सदस्यों ने पक्षियों के लिए जल एवं दाने की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
संस्था ने आमजन से भी अपील की कि बढ़ती गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पानी और दाने की व्यवस्था अवश्य करें।
कार्यक्रम में वैश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ श्रीप्रकाश लोहिया, महामंत्री नीलेश बिंदल, कोषाध्यक्ष अनुपम सिंघल, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश सिंघल, लोकेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, जे.एस. गुप्ता, नवल किशोर गोयल, दीपक अग्रवाल, सुमन जैन, शशि गर्ग एवं अमन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।