जीडीए अध्यक्ष भदौरिया ने की प्रस्तावित योजना टीडीएस-06 की समीक्षा

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने प्राधिकरण की प्रस्तावित योजना टीडीएस-06 (ग्राम भाटखेड़ी से ग्राम रमउआ) के संबंध में नियुक्त कंसल्टेंट के साथ विस्तृत समीक्षा कर चर्चा की।
बैठक के दौरान योजना के विभिन्न तकनीकी एवं विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कंसल्टेंट ने योजना की प्रगति एवं तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अध्यक्ष भदौरिया ने योजना के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि टीडीएस-06 योजना का प्रकाशन शीघ्र ही किया जाएगा, जिससे नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित आवासीय एवं व्यावसायिक विकास योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, संयुक्त संचालक टीएनपी,  सहायक संचालक टीएनपी, सहायक वास्तु नियोजक सत्येन्द्र तोमर, कार्यपालन यंत्री डीडी मिश्रा, कंसल्टेंट श्रीमती रेबेका जादौन आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
66

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->