जनसुनवाई ने खुलवाया ग्राम चंदेले का पुरा का आम रास्ता

ग्वालियर। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में ग्राम चंदेले का पुरा के ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए थे।
शिकायत में बताया गया था कि ग्राम तिलैथा जागीर स्थित सर्वे क्रमांक 12, 17/1, 18/1 एवं 18/2 से होकर गुजरने वाला प्रचलित आम रास्ता गौरव जैठवानी एवं रामनिवास गुर्जर द्वारा बंद कर दिया गया था। यह रास्ता ग्राम चंदेले का पुरा के ग्रामीण वर्षों से आवागमन के लिए उपयोग करते आ रहे थे, जिससे रास्ता बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में संबंधित तहसील न्यायालय में विधिवत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस बल एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर आम रास्ता खुलवाया गया। रास्ता खुलने से ग्राम चंदेले का पुरा के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। अब ग्रामीण बिना किसी बाधा के आवागमन कर सकेंगे। समस्या के त्वरित समाधान पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार ने जन-सुनवाई संचालित कर हम सबको बड़ा संबल दिया है। 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->