जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का निराकरण संतुष्टिपूर्ण करेंः निगमायुक्त
ग्वालियर। जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का निराकरण गंभीरता पूर्ण के साथ संतुष्टिपूर्ण करें तथा जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाए। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में दिए।
सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में निगमायुक्त को वार्ड 29 एमपी राज्य कर्मचारी आवास महलगांव के निवासी गणों ने सीवर लाइन डलवाये जाने के संबंध, वार्ड 61 खुरैरी निवासी रमेश चन्द्र ने शासकीय भूमि पर अवैध कॉलोनी का निर्माण के संबंध में, वार्ड 30 पटेल नगर निवासी दुष्यंत ने दिवाकर एंक्लेव पटेल नगर में लगभग 22 वर्ष पुरानी सीवर लाइन संबंध में सहित अनेक समस्याओं के आवेदन आवेदकों ने सौंपे। निगमायुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।