ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण हुआ
ग्वालियर । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कराया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस में रखीं ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन), सभी व्यवस्थाएं व सुरक्षा इंतजाम आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि सतेन्द्र धाकड़ व विनोद शर्मा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि एडवोकेट चैनसिंह राजपूत सहित अन्य प्रतिनिधिगण व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।