सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यमः दीपांशु यादव

- कांग्रेस के सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मंच
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज” अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाजों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना है। यह जानकारी कांग्रेस आई.टी. सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर प्रभारी दीपांशु यादव ने पत्रकार वार्ता में दी। 
आई.टी. सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर प्रभारी दीपांशु यादव ने पत्रकारों को बताया कि आज सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में कांग्रेस उन युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को मंच देना चाहती है जो समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का साहस रखते हैं।अभियान के अंतर्गत 21 मई से 15 जून तक इच्छुक युवा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी की जाएगी तथा 20 से 23 जून के बीच साक्षात्कार होंगे। चयनित प्रतिभाओं की अंतिम सूची 30 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की जाएगी। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा का आंदोलन है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं और प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्रहित में काम करने का अवसर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आईटी सेल अध्यक्ष आदित्य सेंगर, आई.टी सेल के पूर्व अध्यक्ष तरूण यादव, भूपेन्द्र भदौरिया, दिलीप सिंह, मनीश यादव, अश्वनी अगरैया, पिंटू शाक्यवार, राजू गोविंद, विवेक पांडे भी उपस्थित थे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->