क्रियेटिव का नया पैंतरा, सुरेश बंसल संयुक्त अध्यक्ष व राकेश अग्रवाल सचिव पर

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में व्हाईट हाउस के बाद अब क्रियेटिव हाउस ने नया पैंतरा खेला हैं। अब प्रसिद्ध व्यवसायी व श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल को क्रियेटिव हाउस संयुक्त अध्यक्ष पद पर उतारेगा। पहले सुरेश बंसल अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन पारस जैन के व्हाईट हाउस से अध्यक्ष प्रत्याशी होने से वह संयुक्त अध्यक्ष पद पर लड़ने की प्लानिंग कर रहे है और लगभग उनका नाम फाइन है। 
इसी क्रम में चेंबर आफ कार्म के वर्तमान उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल जो पहले संयुक्त अध्यक्ष की दावेदारी में थे, अब सुरेश बंसल के कारण सचिव पद पर क्रियेटिव से लड़ेंगे। राकेश अग्रवाल वैसे अच्छे ख्यात समाजसेवी है और महाराजा अग्रसेन के महानाटय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को बुलाकर अपना लोहा मनवा चुके हैं हालांकि यहां बता दें कि व्हाईट हाउस के सचिव पद प्रत्याशी व वर्तमान सचिव दीपक अग्रवाल और राकेश अग्रवाल वैसे मित्र भी है और महानाटय महाराजा अग्रसेन में दोनों ने साथ आयोजन सम्हाला था। अब देखना होगा कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ कैसे चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इसी क्रम में एक खबर यह भी है कि अभी तक चेंबर के कोषाध्यक्ष रहे संदीप नारायण अग्रवाल क्रियेटिव हाउस से उपाध्यक्ष पद के लिये उम्मीदवार हो सकते है। संदीप भी सुरेश बंसल व राकेश अग्रवाल की तरह अपना टिकट कन्फर्म मानकर संपर्क में लगे हुये हैं। 

posted by Admin
221

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->