हॉकर जोन में चला विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा लगातार शहर के विभिन्न रहवासी एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सफाई अभियान चला कर उन्हें सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है इसी के तहत आज वार्ड 17 गोल पहाड़ियां स्थित हॉकर्स जोन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार अभियान के दौरान हॉकर जोन में रंग-रोगन और आकर्षक पेंटिंग का कार्य कराया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर क्षेत्र को सजाया गया, जिससे हॉकर जोन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक नजर आया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। अभियान के दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया।