फिर तैयारी आईएएस, आईपीएस सूची की
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार जल्दी ही फिर एक आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी करने वाली है। इसमे भी कई जिले के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संभागायुक्त से लेकर जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी व आईजी रेंज के तबादले होना हैं।
कुल मिलाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जनता के प्रति जबाबदेही तय करने व सरकार को जनोन्मुखी बनाने के लिये यह फेरबदल करेंगे, ताकि जनता के बीच यह स्पष्ट संदेश जाये कि जनहित के काम वाले अधिकारियों को फील्ड में रखा जायेगा और जबाबदेही से बचने वाले अधिकारियों को बल्लभ भवन व पीएचक्यू में रखा जायेगा, ताकि भोपाल में इन अधिकारियों से भी बेहतर काम लिया जा सकें। सूत्रों के मुताबिक आईएएस व आईपीएस की यह सूची काफी विचार विमर्श के बाद आने वाली है। इसमे प्रदेश के कई बड़े जिलों में फेरबदल कर नये अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी।
प्रमोटी अफसरों के दिन बदलेंगे
सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के साथ ही मोहन सरकार आम जनता के साथ सरलता से पेश आने वाले प्रमोटी आईएएस व आईपीएस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने वाली हैं।
ग्वालियर में कलेक्टर, कमिश्नर बदलेंगे
ग्वालियर में बेहतर काम करने वाली कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को मुख्यमंत्री वल्लभ भवन में प्रमुख पर ले जा सकते है। ऐसी भी संभावना है कि श्रीमती रूचिका चौहान मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी काम कर सकती है। ग्वालियर में कई नवाचार व प्रशासन के उल्लेखनीय कार्य करने वाली कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान मुख्यमंत्री की गुडबुक में है और वैसे उनके पति आईपीएस शैलेन्द्र चौहान भी अभी हाल ही भोपाल में पदस्थ हुये है। इसीलिये श्रीमती रूचिका चौहान अब स्वयं भी भोपाल जाने के मूड में हैं। इसी क्रम में ग्वालियर के संभाग आयुक्त मनोज खत्री को भी भोपाल या अन्य संभाग में भेजा जा सकता है, उनका भी यहां दो वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल हो चुका है।