सावरकर महान राष्ट्रभक्त, क्रांतिकारी थे, युवा लें प्रेरणा - प्रद्युम्न सिंह
पक्षियों के लिए सकोरे वित्तरित कर किया समापन,
ग्वालियर । वीर सावरकर मेले में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य वक्ता अशोक शर्मा एवं विशेष अतिथि अनीता रिछारिया, हिंदू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता,जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता थी।
अध्यक्षता वीर सावरकर मेले के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज ने की ।
भक्तों ने कहा कि स्वतंत्र भी विनायक दामोदर सागर का महान राष्ट्रभक्ति एवं क्रांतिकारी थे जिनके भाइयों ने भी देश की आजादी के लिए अपने परिवारों सहित योगदान दिया ऐसे महापुरुष के जीवन कल से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे राष्ट्रभक्ति का अलख जन जन तक पहुंचाया जा सके। वीर सावरकर रत्न सम्मान प्रखर सावरकर वादी श्री रामबाबू सैन जी को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह,शाल श्रीफल भेंट कर अतिथियों ने किया। खुशी बरहदिया दिव्यांग को ग्वालियर चित्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री ने दस हजार रुपए खुशी को देने की घोषणा की।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे वित्तरित कर वीर सावरकर जयंती समारोह का समापन किया।संचालन प्रदीप जायसवाल , बेताल कैन ने किया। आभार मेला मुख्य संयोजक पवन गुप्ता ने माना।