मात्र 5 रुपए में जरूरतमंदों को मिल रहा गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन

ग्वालियर । मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी “दीनदयाल रसोई योजना” के माध्यम से नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के जरूरतमंद नागरिकों एवं अन्य शहरों से अपने कार्यों के सिलसिले में ग्वालियर आने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों को मात्र 5 रुपए प्रति थाली की दर से गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का संचालन नगर निगम ग्वालियर एवं अनुबंधित सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ न्यूरोलॉजी परिसर में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों के परिजनों, श्रमिकों एवं अन्य लोगों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सामाजिक संस्था “समर्पण” एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीरो वेस्ट अभियान के अंतर्गत स्टील की थाली एवं अन्य स्टील बर्तनों का उपयोग करते हुए भोजन वितरण किया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की प्लास्टिक अथवा डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत प्रतिदिन जिले में लगभग 2500 से 3000 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मान पूर्वक कम लागत में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से जनकल्याण अधिकारी विजय कुमार बरुआ, ऑडिट अधिकारी सतीश पटसरिया एवं धर्मेंद्र भदौरिया उपस्थित रहे। वहीं संस्था प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीनदयाल रसोई योजना की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। साथ ही जीरो वेस्ट अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->