मंदिर श्री गोपाल जी महाराज में पुरूषोत्तम मास उत्सव 31 को
ग्वालियर। पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर खंडेलवाल समाज द्वारा महानगर की 125 वर्ष पुराने समाज के मंदिर प्रांगण में 31 मई रविवार को सत्यनारायण कथा एवं अधिक मास कथा का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर गुप्ता एवं सचिव वीरेंद्र खुटेटा ने बताया कि इस पर्व पर समाज मंदिर समिति की श्रीमती शिखा बडेरा एवं अन्य जिन महिलाओं द्वारा अधिक मास स्नान व्रत अनुष्ठान किया जा रहा है, उनके साथ श्रीमती एवं अमित प्रीती कूलवाल द्वारा प्रातः 7 बजे ठाकुर जी का पंचामृत, अनार रस से अभिषेक, श्रीमती पारुल ठाकुरिया श्रीमती रजिता धामानी श्रीमती प्रीती रावत श्रीमती दीपा पगुवाल द्वारा ठाकुर जी का श्रृंगार 9 बजे से किया जायेगा। इस दौरान ठाकुर जी को 25 किलो आटे के मालपुआ एवं 31 किलो दूध की खीर का भोग एवं प्रसाद भंडारा आम जनमानस को वितरण किया जायेगा।