ऐसी व्यवस्था बनाये जिससे स्ट्रीट लाइट कहीं भी बंद न रहेः निगमायुक्त

ग्वालियर। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को विद्युत विभाग की एनर्जी ऑडिट, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य बिंदुओं को लेकर समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाषा बघेल, रामबाबू दिनकर, स्मार्ट सिटी से सुबोध खरे सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने एनर्जी ऑडिट की समीक्षा करते हुए एचटी कनेक्शन एवं एलटी कनेक्शन की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि अभी 1800 एलटी कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लग गए हैं, इनके पिछले बिल और वर्तमान बिल की जानकारी तैयार करें कि बिल में कितनी बचत हुई है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि एमपीईबी को पत्र लिखे कि बिना आयुक्त या अपर आयुक्त के अनुमोदन के कोई नवीन कनेक्शन नहीं दिया जाए। उन्होंने नलकूपों के 140 अनुपयोगी विद्युत कनेक्शन काटने पर की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी भी ली। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कहा कि अभी भी अनेक स्थानों पर लाइट बंद हैं, इसकी संबंधित इंजीनियर लगातार मॉनिटरिंग करें तथा सुनिश्चित करें कि कहीं भी लाइट बंद न रहे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट को लेकर एक जानकारी तैयार करके दें, कि कितनी लाइटंे आई हैं तथा उनमें से कितनी लाइटें लग गई हैं इन सभी की जियो टैग फोटो भी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य कर सुनिश्चित करें कि लाइटें बंद न रहें।

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->