स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 28 मई को

ग्वालियर। समाज में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 28 मई 2026, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बीके प्रहलाद भाई ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए जल बचाने हेतु प्रेरित करना है। वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए यह कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहेगा।
कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण संबंधी प्रेरणादायक विचार, सामाजिक जागरूकता संदेश एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को दैनिक जीवन में जल की बचत एवं स्वच्छता अपनाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान से जुड़े प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के पदाधिकारी तथा ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->