वैश्य महासम्मेलन ने डीआईजी अमित सांघी को विदाई दी

ग्वालियर। मप्र वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने सोमवार को ग्वालियर के डीआईजी रहे अमित सांघी को उनके बंगले पहुंचकर स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी। डीआईजी सांघी ने इस मौके पर कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है और मुझे इस बात का संतोष हैं कि ग्वालियर में पदस्थी के दौरान आप सभी का भरपूर सहयोग मुझे व विभाग को मिला।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने डीआईजी अमित सांघी का स्वागत अभिनंदन कर कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप जहां भी पदस्थ रहेंगे वहां पुलिस विभाग के सभी साथी ईमानदारी व गर्व से जनसेवा में तल्लीन रहेंगे। इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनिल जैन, संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, जिलाध्यक्ष अजय गोयल, मीडिया प्रभारी विनय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला ज्योति बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->