शहर को साफ रखने में स्वच्छता मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्णः निगमायुक्त

- स्वच्छ वीर सम्मान समारोह में हुआ सफाई मित्रों का सम्मान
ग्वालियर। वर्तमान में शहर की स्वच्छता रैंकिंग के लिये सर्वेक्षण चल रहा है। इस समय सभी स्वच्छता मित्रों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।हम सभी को ग्वालियर शहर को स्वच्छता की टॉप 10 रेंकिंग में आने के लिये कड़ी मेहनतकरनी है तथा इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है जो कि हम सभी के लिये बड़ी चुनौती है। हम सभी मिलकर इस परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें यहीहम सभी की अपने शहर के प्रति सच्ची जिम्मेदारी होगी। यह बात निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बाल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छ वीर सम्मान समारोह 2026 में सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुये कही।   
इस अवसर पर शहर के सभी सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करते हुये प्रतीकात्मक रूप से 10 महिला एवं 10 पुरुष को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मानित गायिका श्रीमती अंकिता कैलासिया द्वारा स्वच्छता गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही थ्री ए.एम. क्लब के कवि शिवम सिंह भदौरिया द्वारा अपने काव्य संकलन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने में सफाई मित्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह हम सबके लिये परीक्षा का समय है। हम सभी मिलकर इस चुनौती पूर्ण परीक्षा को अच्छे से पास करें फिर हम सभी परिवार के सदस्य के रूप में मिलकर साथ में सहभोज भी करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन, श्रीमती सवित्री श्रीवास्तव, सुश्री कारिष्नी सिंह, पवन दीक्षित, प्रमोद धनेले उपस्थित रहें।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->