कॉम्बिंग गश्त में 249 बदमाश गिरफ्तार, 303 गुंडे-हिस्ट्रीशीटर किए चेक

ग्वालियर। पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बड़ा सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के सख्त निर्देश पर रातभर चली इस विशेष गश्त में पुलिस ने फरार चल रहे उन 249 बदमाशों को दबोच कर सीधे हवालात की हवा खिलाई, जो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। वहीं, तड़के सुबह जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पुराने बदमाशों के घरों पर पहुंचीं, तो कई अपराधियों की नींद सीधे हवालात में ही खुली। कॉम्बिंग गश्त के दौरान खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह देर रात सड़कों पर मोर्चा संभाले नजर आए।
कॉम्बिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर और प्रशिक्षु आईपीएस मनोज कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी (सीएसपी, डीएसपी) अपने-अपने थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ रात से लेकर तड़के सुबह तक सड़कों पर पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरे जिले को घेरकर एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की, जिसमे 249 वारटी गिरफ्तार किये गये। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 121 स्थाई वारंटियों को भी दबोचा गया। न्यायालय द्वारा जारी 128 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।303 पुराने बदमाश, गुड़े व हिस्ट्रीशीटर को घर पहुंचकर चेक किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 158 सूचीबद्ध गुंडों के घरों पर आधी रात को रेड मारी गई। 145 कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों को खंगाला गया, उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए। पुराने बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने मुरार, इंदरगंज, गिजौर्रा और बेलगढ़ा थाने में 1-1 व महाराजपुरा थाने में 2 नए मामले दर्ज कर शराब जब्त की गई। इसके अलावा हजीरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए औचक चेकिंग करते हुए अवैध हथियार का 1 प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकड़ा। घाटीगांव थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथ आरोपियों को पकड़कर केस दर्ज किया। शांति भंग करने की आशंका के मद्देनजर धारा 107, 116 के तहत 4 अलग-अलग मामलों में 11 उपद्रवियों पर शिकंजा कसा गया। गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने केवल घरों पर ही दबिश नहीं दी, बल्कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, संवेदनशील इलाकों, बैंक एटीएम, होटलों, लॉज और धर्मशालाओं की बारीकी से चेकिंग की। हाईवे के ढाबों पर देर रात बैठने वाले संदिग्धों की तलाशी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह औचक कॉम्बिंग गश्त की गई थी।  

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->