जलप्रदाय एवं सीवरेज विभाग के अधीक्षण यंत्री बने बाथम
ग्वालियर। कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यां में फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के जारी आदेशानुसार एसएल बाथम कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय एवं सीवरेज विभाग को जल प्रदाय एवं सीवरेज विभाग अंतर्गत प्रभारी अधीक्षण यंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही दक्षिण विधानसभा अंतर्गत जल प्रदाय एवं सीवरेज के लिए कार्य विभाजन किया गया है। जिसमें राजकुमार भटनागर प्रभारी उपयंत्री को वार्ड क्रमांक 34,35,40 एवं 47 का दायित्व, वेदप्रकाश चैहान प्रभारी उपयंत्री को वार्ड क्रमांक 38 एवं 49 का एवं सत्येन्द्र उपाध्याय प्रभारी उपयंत्री को वार्ड क्रमांक 42,43 एवं 65 का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही भानु प्रताप सिंह तोमर सहायक विधि अधिकारी को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ नोडल अधिकारी, जनमित्र का दायित्व सौंपा गया है। श्री तोमर जनमित्र का कार्य कक्ष क्रमांक 209 (जनमित्र मुख्यालय) में सम्पादित करेंगे।