जल भंडारण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जायेः निगमायुक्त
ग्वालियर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली पेयजल सप्लाई प्रणाली को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगमायुक्त संघ प्रिय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित पानी की टंकियों, ओवरहेड टैंकों, सम्पवैल और अन्य जल भंडारण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के आदेशानुसार हेमंत शर्मा कार्यपालन यंत्री जल शोधन संयंत्रालय एवं समस्त कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री उपयंत्री जल प्रदाय को ऐस समस्त जल भंडारण स्थल जैसे टंकिया, ओवरहैड टैंक, सम्पवेल एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ आवश्यक मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से 07 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे स्थलों का कोई भी भाग खुला न रहे, जहां से कोई असामाजिक तत्व प्रवेश कर जल को दूषित कर सके।