संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को

- 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6652 अभ्यर्थी होंगे शामिल
ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 24 मई (रविवार) को किया जाएगा। ग्वालियर जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 6652 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सभी 21 परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं। 
संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रातः 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केन्द्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, बैग तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का कोई भी सामान नहीं रखा जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चप्पल इत्यादि पहनकर जा सकेंगे। साथ ही पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जाने की अनुमति रहेगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 मई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्यशील रहेगा। परीक्षा के नोडल एवं प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह नियुक्त किए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से सुश्री ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) एवं सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->