नवनियुक्त अध्यक्ष डा. शांतिदेव सिसोदिया का अजाक्स ने किया स्वागत
ग्वालियर। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति विषय के लिए केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया गया है। जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय की प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला के प्रोफेसर डा. शांतिदेव सिसोदिया को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति के आदेश पर मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राचीन इतिहास अध्ययन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर मध्यप्रदेश अजाक्स शाखा ग्वालियर के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष डा. सिसोदिया का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अजाक्स के प्रदेश संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कदम, संभागीय अध्यक्ष केबी दोहरे, संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव, जिलाध्यक्ष विजय पिपरोलिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जयंत, जिला सचिव राजेंद्र पक्षबार, कोषाध्यक्ष मनीराम काटोरिया, सचिव फूलसिंह बमरौलिया आदि शामिल हैं।