झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा अवैध वेंडिंग पर शिकंजा

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में झाँसी मंडल द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अवैध वेंडरों तथा अनाधिकृत खानपान गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-उरई-कानपुर रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-धोलपुर रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मऊरानीपुर-महोबा रेलखंड में निरंतर चलाये जा रहे जांच अभियान में इस सप्ताह 17 अवैध वेंडरों को धरा गया I 
अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12143, 11123, 12107, 12144, 12617, 12280, 64612, 11801, 20976 में जांच के समय अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले वेंडरों को पकड़ कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी I सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जय कुमार, स्वतंत्र पाटकर, रउफ खान,  मुख्य कैटरिंग निरीक्षक अशोक कुमार रैकवार, सुशील अगरवाल, संजय जैसवाल एवं राजेश कुमार द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध विक्रय की रोकथाम के खिलाफ अहम् योगदान दिया I  झाँसी मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अनाधिकृत विक्रय एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->