लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित
ग्वालियर । लोक लेखा समिति की बैठक गुरुवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में आयोजित की गई।बैठक में लेखा अधिकारी एवं अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला से 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक जल प्रदाय, मरम्मत एवं नलिकायें बिछाने के कार्य, सीवर लाइन बिछाने एवं मरम्मत कार्य तथा सड़क मरम्मत के कार्य सहित अन्य भुगतानों की जानकारी पिछली बैठक में मांगी गई थी परंतु एक माह बीत जाने के बाद जानकारी नहीं देने पर समिति अध्यक्ष सांखला ने नाराजगी व्यक्त की तथा उक्त जानकारी 7 दिवस में देने के निर्देष दिए। इसके साथ ही लेखा नियमानुसार बजट भुगतान शीर्ष में निगम निधि जमा करने की जानकारी मांगी। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी मांगी गई। बैठक में समिति के सदस्य महेन्द्र आर्य एवं अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला उपस्थित रहीं।