आईटीएम ग्वालियर में हुआ एप्रीसिएशन-डे का आयोजन


- छात्रों को प्रोजेक्ट तैयार करने गूगल ने आन लाइन उपलब्ध कराया सिलेबस और 19 लैब्स

- 113 छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट गूगल की कसौटी पर उतरे खरे, गूगल ने प्रोत्साहन के लिए दिए गुडीज

- वर्तमान समय तकनीक, नवाचार और डिजिटल स्किल्स का युग हैः डायरेक्टर डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार

- प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स का होना अत्यंत आवश्यकः डाॅ. एसएस चौहान 

ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर में गूगल डबलपर क्लब आईटीएम आन कैंपस के लिए एप्रीसिएशन-डे का आयोजन किया गया। इस अवसर अतिथि के रूप में आईटीएम ग्वालियर की डायरेक्टर डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार, डीन अकेडमिक डाॅ. एसएस चौहान, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डाॅ. नितिन दीक्षित, कोआर्डिनेटर आडियापैड आकाश शुक्ला, प्रोक्टर ऋषि सोनी, सीएसई एचओडी डाॅ प्रदीप यादव, कार्यक्रम समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव दुबे शामिल हुए। इस अवसर पर जीडीजी कैंपस आर्गेनाइजर आईटीएम ग्वालियर देवांश माथुर, टेक लीड कृष्ण गोयल, पीआर लीड अनुष्का खरे, सोशल मीडिया लीड निखिल जैन, मैनेजमेंट लीड अर्थव भार्गव, आपरेशन लीड दीपक सक्सेना, डाॅक्यूमेंटेशन लीड नमन जैन टीम में शामिल रहे।

छात्रों को प्रोजेक्ट तैयार करने गूगल ने आनलाइन उपलब्ध कराया सिलेबस और 19 लैब्स
जीडीजी कैंपस आर्गेनाइजर आईटीएम ग्वालियर के देवांश माथुर ने बताया कि गूगल इंडिया द्वारा गूगल क्लाउड-2025-26 का आयोजन नवंबर-2025 से जनवरी-2026 तक किया गया था। इस आयोजन में गूगल डबलपर क्लब आईटीएम आन कैंपस के माध्यम से 250 से ज्यादा टीमों हिस्सा लिया था। जहां गूगल इंडिया द्वारा इन सभी टीमों को आन लाइन सिलेबस के साथ-साथ गूगल की 19 लैब और एक आर्केड गेम उपलब्ध कराया था। इस सिलेबस और लैब्स व आर्केड गेम्स की मदद से सभी टीमों आईटीएम ग्वालियर कैंपस में रहकर अपने-अपने सब्जेक्ट के तहत एप व वेब साइट्स को गूगल क्लाउड, सिलेबस और लेब्स की मदद से प्रोजेक्ट तैयार कर गूगल इंडिया को सबमिट किया गया था। जिसका रिजलट गूगल इंडिया ने हाल ही में जारी कर 113 छात्र-छात्राओं की टीमों के प्रोजेक्ट को मानकों पर खरा बताया। 

113 छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट गूगल की कसौटी पर उतरे खरे, गूगल ने प्रोत्साहन के लिए दिए गुडीज 
जीडीजी कैंपस आर्गेनाइजर आईटीएम ग्वालियर के देवांश माथुर ने बताया कि गूगल क्लाउड-2025-26 के आयोजन मे तहत हाल ही में जारी रिजल्ट में 113 छात्र-छात्राओं की टीमों के प्रोजेक्ट गूगल इंडिया की कसौटी पर खरे उतरे हैं। इन टीमों को गूगल इंडिया द्वारा प्रोत्साहन के लिए गुडीज उपलब्ध कराए गए। इस उपलक्ष्य में आईटीएम ग्वालियर में गूगल डबलपर क्लब आईटीएम आन कैंपस के लिए एप्रीसिएशन-डे मनाया गया। जहां अतिथियों द्वारा गूगल की ओर से प्राप्त गुडीज ( बैग, टीशर्ट, स्टीकर, बाॅटल और प्रमाण-पत्र ) सभी 113 टीम को प्रदान किए गए। 

वर्तमान समय तकनीक, नवाचार और डिजिटल स्किल्स का युग हैः डायरेक्टर डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार
गूगल डबलपर क्लब आईटीएम आन कैंपस के लिए एप्रीसिएशन-डे कार्यक्रम के अवसर पर आईटीएम ग्वालियर की डायरेक्टर डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक, नवाचार और डिजिटल स्किल्स का युग है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर विभिन्न तकनीकी गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और प्रोजेक्ट आधारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गूगल जैसी वैश्विक संस्था के साथ कार्य करने का अवसर छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने 113 टीमों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, रचनात्मक सोच और टीमवर्क का परिणाम है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में और अधिक नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने तथा नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स का होना अत्यंत आवश्यकः डाॅ. एसएस चौहान
वहीं कार्यक्रम में डीन अकेडमिक डाॅ. एसएस चौहान ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आईटीएम ग्वालियर लगातार छात्र-छात्राओं को ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने छात्र-छात्रओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक तकनीकी प्रतियोगिताओं, हैकाथॉन, रिसर्च एवं इनोवेशन गतिविधियों में भाग लें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि गूगल क्लाउड जैसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग को बढ़ावा देते हैं।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->