चंबल प्रोजेक्ट के कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करें: सांसद कुशवाह

ग्वालियर ।  ग्वालियरवासियों को चंबल नदी से पानी लाने के लिये संचालित चंबल प्रोजेक्ट का कार्य तीव्र गति से किया जाए। बरसात से पहले पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य कार्यों को भी तेजी के साथ किया जाए। यह निर्देश क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को चंबल प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान  दिए। 
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कहा है कि प्रोजेक्ट से जुड़े हुए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्ट का काम निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, कंपनी को और समय नहीं दिया जायेगा। समीक्षा के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां पर भी अतिक्रमण है उसको तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जो भी स्वीकृति अपेक्षित है उसे विभाग के माध्यम से तत्परता से उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रोजेक्ट के काम में किसी प्रकार का विलंब न हो। साथ ही ऐसे विद्युत पोल जो कार्य में बाधक हैं उनको भी तत्परता से शिफ्ट करने का कार्य किया जाए। क्षेत्रीय सांसद कुशवाह ने चंबल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को भी कहा है कि कार्यों को तीव्र गति के साथ बरसात से पूर्व किया जाए ताकि बरसात के दौरान कार्यों में दिक्कत न आए। 
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने चंबल प्रोजेक्ट के साथ-साथ ग्वालियर में निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व नाले में जमा मिट्टी को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। बरसात के दौरान आमजनों को परेशानी न आए इसके लिये सीवर संधारण का कार्य नगर निगम एवं एलीवेटेड रोड निर्माण की एजेंसियां समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य को तीव्र गति के साथ करें ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या न आए। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने चंबल प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य को बरसात से पूर्व करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित जनप्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह तोमर, राजू पलैया भी उपस्थित थे। 

सांसद कुशवाह ने किया निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के कार्य का निरीक्षण 
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को सुबह हनुमान बांध पहुँचकर एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम से पूर्व सीवर की सफाई करने एवं रास्तों से मिट्टी हटाने जैसे कार्यों के प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए ताकि आमजनों को आवागमन में असुविधा न हो एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करने और तय समयसीमा में काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी ।निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पार्षद भूपेंद्र सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, सत्यपाल जादौन, महामंत्री राजू पलैया, धर्मेंद्र (बिट्टू) तोमर, उपाध्यक्ष विकास साहू, देवेंद्र कौरव, जीतू घुरैया, वीरेंद्र खटीक, अमित बंसल, कार्यपालन यंत्री ब्रिज जोगेंद्र यादव, एसडीओ अनिल श्रीवास्तव, सब इंजीनियर रामनिवास राजपूत व प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->