जनजाति कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त को निलंबित कर जांच करने की मांग को लेकर अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव को ज्ञापन सोपा
दलित आदिवासी महापंचायत एवं आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधिक्षक संघ द्वारा
आज दिनांक 13 म ई 2026 को प्रथम बार ग्वालियर आगमन पर मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भाई माननीय कैलाश जाटव को पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सोंपा ज्ञापन में साक्ष्य के रूप में 2-3 सैकड़ा दस्तावेज संलग्न किए गए हैं ज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्गों पर हो रहे भेदभाव उत्पीड़न के साथ-साथ जनजाति कार्य विभाग जिला ग्वालियर में विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त राजेंद्र शर्मा मूल पद प्राचार्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर द्वारा की जा रहे भ्रष्टाचार नियमों के विरुद्ध कार्य मनमानी तरीके से पद स्थापना तथा अतिरिक्त प्रभार देने के साथ-साथ नियमों के खिलाफ जाकर प्रभारी सहायक आयुक्त का प्रभार राजेंद्र शर्मा को देने की भी शिकायत की गई है साथ ही राजेंद्र शर्मा को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच की जाए और स्थाई सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग जिला ग्वालियर में पदस्थ करने के लिए आयोग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाए और अनुशंसा की जाए ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधि मंडल में दलित आदिवासी महापंचायत के संस्थापक संरक्षक तथा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ के संस्थापक प्रांत अध्यक्ष डॉ जवर सिंह अग्र , दलित आदिवासी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश मदुरिया सहित उत्तम कुमार वंसोरिया आदि शामिल थे
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव जी ने ज्ञापन पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है प्रतिनिधि मंडल में शामिल दलित आदिवासी महापंचायत के नेताओं ने कहा है कि शीघ्र कार्रवाई की गई तो गलत आदिवासी महापंचायत आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी