मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव संपन्न
- 122 प्रत्याशी मैदान में, ग्वालियर से 12 प्रत्याशी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं ग्वालियर मे शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मध्य प्रदेश स्टेट बर काउंसिल के चुनाव में संपूर्ण मध्य प्रदेश में कुल 122 प्रत्याशी मैदान में है जिसमें 18 पुरुष एवं पांच महिला प्रत्याशियों का चयन वरीयता के आधार पर होगा तथा चुने गए सभी सदस्यों द्वारा दो अन्य सदस्यों का चयन किया जाएगा
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ग्वालियर में संपन्न हुआ। ग्वालियर बार के रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण मतदान किया गया । स्टेट बर काउंसिल के सदस्यों के निर्वाचन में मतदान करने वालों में विशेष रूप से स्वयं प्रत्याशी प्रेम सिंह भदोरिया, अति सुंदर सिंह एडवोकेट ,धर्मेंद्र कुशवाह , गौरव मिश्रा ,चैन सिंह राजपूत ,करतार सिंह कुशवाहा आदि विशेष रूप से सम्मिलित हुए।