सभापति तोमर ने 7 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
ग्वालियर । सभापति मनोज तोमर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सात दिव्यांगजनों के जीवन में नई रोशनी बिखेरी। आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय पर उन्होंने सात दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया। आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति मनोज तोमर द्वारा मंगलवार को 7 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकते है। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकते हैं। सभापति तोमर ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब ये साथी किसी पर आश्रित नहीं रहेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।