अपेक्स बैंक के प्रशासक यादव ने लिया मुरार तहसील के गेहूं खरीदी केन्द्रों का जायजा

ग्वालियर।  अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को मुरार तहसील के अंतर्गत स्थापित विभिन्न गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति बेहटा, बड़ागांव और सिरसौद द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 
निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं का उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। हर खरीदी केन्द्र पर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसानों के गेहूं की जल्द से जल्द तुलाई हो सके। श्री यादव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल, छाया और ओआरएस की समुचित व्यवस्था रहे। गर्मी के मौसम में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->