भाजपा पहले अपने नेताओं और सत्ता में बैठे लोगों की फिजूलखर्ची पर रोक लगाए: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर 12 मई। केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत दिनों देश की जनता को पेट्रोल का कम उपयोग करने एवं अपनी जरूरतें घटाने संबंधी दिए गए बयान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की आम जनता का अपमान बताया है। ऐसे समय पर देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के वैकल्पिक इंतजाम करने के एवं अपने भाजपा जनप्रतिनिधियों को अपने सुख सुविधाओं में कटौती करने की बजाए आम जनमानस को कटौती करने को कह रहे है। वर्तमान के विपरीत समय में देश की जनता को उसके हाल पर छोड़ना भाजपा सरकार की नाकामी को दिखाता है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि देश इस समय महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे समय में देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनता को अपनी जरूरतें कम करने की सलाह देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। देश की जनता पहले ही भाजपा राज में अपने खर्चों में कटौती कर मजबूरी का जीवन जी रही है, जबकि भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और विधायक सरकारी सुविधाओं एवं फिजूलखर्ची पर कोई रोक लगाने को तैयार नहीं हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यदि वास्तव में पेट्रोल एवं संसाधनों की बचत की चिंता है तो इसकी शुरुआत भाजपा सरकार को स्वयं से करनी चाहिए। भाजपा के नेताओं के बड़े-बड़े काफिले, सरकारी तामझाम और दिखावटी कार्यक्रम जनता के टैक्स के पैसों से चलाए जा रहे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल कम उपयोग करने की सीख दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचते हैं। लगभग 700 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करना क्या पेट्रोल की बचत का संदेश है? भाजपा को पहले अपने नेताओं और सत्ता में बैठे लोगों की फिजूलखर्ची पर रोक लगानी चाहिए, उसके बाद आम जनता को नसीहत देनी चाहिए।
भाजपा केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री जनता को सोना कम खरीदने सलाह दे रहे हैं। भाजपा के राज में सोना और चांदी की कीमतें आसमान को छू रहीं है, बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है, एक मध्यम वर्गीय परिवार अपने परिवार का भरण पोषण करने की जद्दोजहद करने में लगा हुआ है, वह सोना कैसे खरीदेगा। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि देश की जनता पर महंगाई का बोझ डालकर भाजपा सरकार केवल भाषणों और दिखावटी नैतिकता की राजनीति कर रही है। आज जरूरत इस बात की है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए भारी टैक्स कम करे, महंगाई पर नियंत्रण करे और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। लेकिन भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता को ही त्याग और कटौती का पाठ पढ़ा रही है। कांग्रेस पार्टी इस दोहरे चरित्र और जनविरोधी मानसिकता का पुरजोर विरोध करती है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने आगे कहा कि केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार को एैसे विपरीत समय में आगे आकर देश की जनता की मदद करना चाहिए, भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपने सुख सुविधांओ पर कटौती करके जनता को राहत प्रदान करना चाहिए, अगर नहीं कर सकते तो अपने पद को छोड़ दें।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->