जिला चिकित्सालय मुरार में मनाया गया नर्सिंग डे
ग्वालियर। वल्र्ड नर्सिंग डे के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय मुरार में नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लोरेंस नाइटेंगल की फोटो पर पुष्पहार समर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी मेट्रन ज्योति शर्मा ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स को हमेशा मरीजों की सेवा एवं उनके प्रति सौम्य व्यवहार रखना चाहिए यही हमारा वास्तविक कर्तव्य है और यही हमारी मूलभावना भी होनी चाहिए। इस कार्य को हम सभी नौकरी न समझ कर सेवा के रूप में अपनाएं तो शायद फ्लोरेंस नाइटेंगल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इस अवसर पर सीनियर नर्सिंग ऑफिस खेम आर्या, पिंकी घरामी, प्रियंका श्रीवास्तव, सुनीता यादव, राधा राय, सीमा, नीलम रावत, अमित पांडे आदि उपस्थित थे।