शौर्य संकल्प प्रशिक्षण: ग्वालियर में 540 युवाओं की हुई फिजीकल स्क्रीनिंग

ग्वालियर। शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के तहत ग्वालियर में अन्य पिछडे़ वर्ग के युवाओं की फिजीकल स्क्रीनिंग की गई। शारदा बिहार सिटी सेंटर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें पिछड़ा वर्ग के 421 बालकों और 119 बालिकाओं सहित कुल 540 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।मध्य प्रदेश सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने यह योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना है।
सहायक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती कृति दीक्षित ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग विभिन्न विभागों के सहयोग से हुई। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग, खेल-कूद विभाग, पुलिस और जिला सैनिक कल्याण विभाग शामिल रहे। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में चयनित युवाओं को 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आई.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, वेला की बावड़ी, ग्वालियर में होगा। प्रशिक्षण में रनिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर और अंग्रेजी जैसे सैद्धांतिक विषयों की भी पढ़ाई होगी।हर माह शिष्यवृत्ति भी मिलेगी। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि में पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रुपये प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को 1100 रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दी जाएगी।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->