sandhyadesh

राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर उत्तर मध्य विधानसभा विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने व्यापारियों के साथ मिलकर व्यक्त की प्रसन्नता

जबलपुर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की गई,इस अवसर पर जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बड़े फुहारे में समस्त व्यापारिजन के साथ मिठाई खिलाकर माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर,पूर्व मंत्री शरद जैन, व्यापारी संगठन के मंजेश जैन, राजा सराफ एवं बड़ी संख्या में व्यापारी जन उपस्थित थे।
विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की सरकार सदैव ही संवाद, समाधान और संभावना पर कार्य करती है और हर उस विषय को प्रत्यक्ष रूप से सुधार करने में विश्वास रखती है जो कि जनता के हितों से जुड़ा हुआ है मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग है और देश में भौगोलिक रूप से मध्य में स्थित होने के कारण चारों दिशाओं से व्यापार होता है आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है और मुख्यमंत्री जी स्वयं इसके अध्यक्ष भी रहेंगे  इस बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य व्यापारियों से जुड़ी योजनाओं को बनाना, समस्याओं को सुलझाना एवं सरकार से संवाद हेतु एक प्रत्यक्ष प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
डॉ पाण्डेय ने विशेष रुप से उत्तर मध्य विधानसभा की ओर से व्यापारी कल्याण बोर्ड के बनने पर मुख्यमंत्री जी को समस्त व्यापारिजन और संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी उत्तर मध्य विधानसभा पूरे प्रदेश में सबसे प्राचीन व्यापारिक क्षेत्र के रूप में जानी जाती है और मैं लगातार व्यापारियों से जुड़े मुद्दे विधानसभा और अन्य माध्यमों से उठाता रहा हूं लेकिन व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन होने के पश्चात इस दिशा में और भी नवाचार और त्वरित फैसले करने में आसानी होगी।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->