sandhyadesh

निगम बेडे में शामिल हुए 24 नये टिपर वाहन


ग्वालियर  नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से 24 नवीन टिपर वाहन खरीदे गए हैं। जिससे अब निगम में टिपर वाहनों की संख्या 264 हो गई है। जिनका पूजन महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
1000 बिस्तर अस्पताल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ग्वालियर द्वारा क्रय किए गए 24 नवीन टिपर वाहन का पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि नवीन वाहन आने से शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था और अधिक सुदृण होगी तथा अब ज्यादा से ज्यादा घरों से कचरा एकत्रित किया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बताया कि नवीन क्रय किए गए वाहनों में 15 वाहन सीएनजी वाहन हैं जो कि स्वच्छ भारत मिशन के मद से क्रय किए गए हैं तथा 9 ईव्ही टिपर वाहन क्रय किए गए हैं।  

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->