sandhyadesh

सम्पत्तिकर वसूली को लेकर निगमायुक्त सख्त, उपायुक्त रजनीश गुप्ता एक इंक्रीमेंट रूका

ग्वालियर। नेशनल लोक अदालत के लिए सभी कर संग्रहक अधिक से अधिक बिल तामील करें और सुनिश्चित करें कि गत लोक अदालत से अधिक वसूली हो। इसके साथ ही नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले कर संग्रहकों, राजस्व निरीक्षकों एवं उपायुक्त के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान दिए।
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने व्हाट्सअप के माध्यम से अवकाश लेने वाले सभी 14 कर संग्रहकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जीआईएस सर्वे की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन वार्डों में जीआईएस सर्वे एवं वेलिडेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। उन वार्डों को 15 मई तक इंटीग्रेटेड करें तथा जिन वार्डों में सर्वे हो चुका है वेलिडेशन का कार्य थोडा रह गया है उनमें 25 मई तक वेलिडेशन का कार्य पूर्ण करें। वेलिडेशन के कार्य की वार्ड वार समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड 12 के टीसी आसू जाटव, वार्ड 11 गंगाराम, वार्ड 39 के रजत वाजपेयी एवं वार्ड 25 के अंकित शर्मा को नोटिस जारी किये है। 
बैठक में नामांतरण प्रकरणों की चर्चा करते हुए लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की तथा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त स्तर पर 75 नामांकन प्रकरण लंबित होने पर उपायुक्त रजनीश गुप्ता को एक इंक्रीमेंट रोकने का नोटिस जारी किया। निगम मुख्यालय में आयोजित संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तम जखेनिया, मुकेश बंसल सहित सभी राजस्व निरीक्षक एवं कर संग्रहक उपस्थित रहे। 

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->