sandhyadesh

अपर मुख्य सचिव की प्रस्तावित बैठक के लिये सभी तैयारियां पूर्ण होंः निगम आयुक्त

ग्वालियर। अपर मुख्य सचिव की प्रस्तावित बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कल तक पूर्ण कर ली जाऐं। भ्रमण के दौरान कहीं भी कोई लापरवाही न मिले इसको लेकर संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों दिए।
 बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि अपर मुख्य सचिव की बैठक को लेकर अमृत 2.0 के अंतर्गत जल प्रदाय एवं सीवेज, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 एवं 2.0, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, नमामि गंगे परियोजना, स्काडा के साथ ही राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं कायाकल्प, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना, मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारका नगरी योजना एवं विशेष निधि के कार्य की जानकारी तैयार करें। इसके साथ ही राजस्व आय मंे वृद्धि एवं आत्मनिर्भर निकाय के लिए किए गए कार्य सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की पीपीटी तैयार करें। 
बैठक में निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए नोन अटेंड शिकायत को लेकर सहायक यंत्री बीबी चंसोलिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही ई ऑफिस को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की ई फाइलिंग के माध्यम से ही पत्र एवं फाइल भेंजे। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा करते हुए सभी वार्ड मॉनिटर एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर जो भी कार्य शेष हैं वह कार्य दो दिवस में पूर्ण करें। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम मुख्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->