डीबी सिटी योग केंद्र पर शुद्धि क्रियाओं का आयोजन हुआ
ग्वालियर। डीबी सिटी योग केंद्र के सभी साधक साधिकाओं को सूक्ष्म क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री भारतीय योग संस्थान बालकिशन अग्रवाल एवं प्रधान पूर्वी जिला भारतीय योग संस्थान दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
मीडिया प्रबंधन का कार्य क्षेत्रिय प्रधान शिक्षा नगर भारतीय योग संस्थान एस.पी. शर्मा ग्वालियर एवं केंद्र प्रमुख डी बी सिटी योग केंद्र राजेन्द्र बोजेवार द्वारा सम्पादित किया गया। साधकों की संख्या २१ रही। क्षेत्रीय प्रधान शिक्षा नगर भारतीय योग संस्थान एस पी शर्मा द्वारा बालकिशन अग्रवाल एवं दिनेश शर्मा प्रधान पूर्वी जिला भारतीय योग संस्थान ग्वालियर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में केंद्र प्रमुख डीबी सिटी योग केंद्र राजेन्द्र बोजेवार द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।