स्काउट गाइड की शीतल जल सेवा प्रारंभ
ग्वालियर। भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ ग्वालियर के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं इस भीषण गर्मी में शीतल जल सेवा शिविर का प्रारंभ बुधवार को जिला मुख्यालय स्काउट पड़ाव पर किया गया। शीतल जल सेवा शिविर उदघाटन कार्यक्रम के अवसर पर शिव नारायण गुप्ता उपाध्यक्ष जिला संघ, विनय अग्रवाल सहायक जिला कमिश्नर स्काउट, सुरेंद्र सिंह भदौरिया जिला सचिव, सुनील दत्त उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष, सोनू शर्मा स्काउटर, शंकर सिंह एएसओसी, सुखदेव सिंह चैहान डीओसी, सुजीत जैन, प्रताप माहौर रोवर लीडर, नरेंद्र पीपल, राजू वर्मा, कुमारी राधा सोनी, कुमारी उर्वशी राजपूत आदि उपस्थित थे। जिन्होंने जिला मुख्यालय स्काउट पडाव पर मार्ग पर आने जाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो ठेले आदि राहगीरों को इस भीषण गर्मी में शीतल जल शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य किया। आभार सुनील दत्त उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।