sandhyadesh

वर्षा जल सहेजने के लिये 1610 जल संरचनायें बनकर तैयार

ग्वालियर।  वर्षा जल सहेजने के लिये सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्वालियर जिले में 2 हजार 162 जल संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें 844 डगवैल रीचार्ज (सूखे हुए कुँओं का पुनर्भरण), 914 खेत तालाब व 404 अन्य जल संरचनायें शामिल हैं। कुल निर्माणाधीन जल संरचनाओं में से 01 हजार 610 जल संरचनायें जल सहेजने के लिये बनकर तैयार हो गई हैं। 
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 844 डगवेल रिचार्ज का काम हाथ में लिया गया था। इनमें से 732 संरचनायें बनकर तैयार हो गई हैं। ज्ञात हो डगवैल रीचार्ज स्ट्रक्चर ऐसा वैज्ञानिक और किफायती तकनीक है, जिसके द्वारा वर्षा जल को फिल्टर करके सूखे या कम पानी वाले कुओं में पहुंचाया जाता है, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होती है। इसी तरह इस साल के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किसानों के खेतों में वर्षा जल रोकने के लिये जिले के विभिन्न ग्रामों में 914 खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 547 खेत तलाब बन चुके हैं। ये तालाब खेती के लिये सिंचाई का भरोसेमंद जरिया बनेंगे। 
अभियान के तहत 404 अन्य जल संरचनायें (ट्रेंच, सोकपिट व पोखर इत्यादि) बनाई जा रही हैं। जिनमें से 331 संरचनाओं का काम पूरा हो चुका है। जिला पंचायत की देखरेख में जल सहेजने का यह अभियान गाँव-गाँव में पूरी ऊर्जा के साथ चल रहा है। इन जल संरचनाओं के निर्माण से न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा बल्कि किसानों को सिंचाई के लिये पानी भी मिलेगा। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->